देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में की PC, भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
शुक्रवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में पार्टी को परेशान करने की नीयत से कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रिज किये जा रहे हैं जिसका कांग्रेस विरोध करती है।