देहरादून: सचिवालय के मीडिया सेंटर में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव हेतु अभी तक 9 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 6357 शिकायतें मिली हैं, सभी का निस्तारण किया गया है।