चरखारी: चरखारी में कर्ज लिए बिना किसान की जमीन बंधक, एसडीएम से जांच की मांग की गई
चरखारी के रिवई गांव निवासी मिथलेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम चरखारी प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मौजा बम्हौरिया में गाटा संख्या 74 की 1.231 हेक्टेयर जमीन उसके नाम है। उस पर आज तक कोई ऋण नहीं लिया, फिर भी आर्यावर्त बैंक व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रिवई ने जमीन को बंधक दिखाकर 1,81,000 रुपये का कर्ज दर्ज कर दिया है।