कांडी: कांडी पहुंचे उपायुक्त, स्वास्थ्य केंद्र में मिली लापरवाही पर हुए सख्त, झोलाछाप के इलाज से मृत बच्ची के परिजनों से मिले
Kandi, Garhwa | Jun 13, 2026 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शनिवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों की एक दिन की उपस्थिति काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सक डॉ. बिनोद सिंह से