प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर का 79वां विद्यालय स्थापना दिवस सह वार्षिक परीक्षा 2025 एवं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।