रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया
रमकंडा प्रखंड की बलीगढ़ ग्राम पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद को निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद उन्हें मुखिया पद की सभी शक्तियां एवं वित्तीय अधिकार पुनः प्रदान कर दिए गए हैं।इस संबंध में गढ़वा उपायुक्त द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया। आदेश में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रमकंडा को निर्देश दिया गया है