सासाराम: सासाराम पोस्ट ऑफिस के पास ट्रैफिक जांच अभियान में ₹135,000 का कटा चालान
रोहतास जिले के सासाराम पोस्ट ऑफिस के पास ट्रैफिक विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹1,35,000 का चालान काटा गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भागीरथ कुमार ने शनिवार की रात क़रीब 8 जानकारी दी कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया ।