बांधवगढ़: जून माह के प्रत्येक शनिवार विद्यालयों में मनाया जाएगा मेगा अपार दिवस, अपार आईडी निर्माण पर विशेष जोर
जिले के सभी विद्यालयों में जून माह के प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार दिवस आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अधिकारियों को अपार आईडी निर्माण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर विशेष शिविरों के माध्यम से आईडी बनाई जाएगी। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनका आधार नामांकन भी कराया जायेगा