रामानुजगंज: 10 साल बाद फिर चलेगी नाव: रामानुजगंज वन वाटिका में जल्द शुरू होगी बोटिंग, जानिए एंट्री से लेकर नौका तक का पूरा रेट
रामानुजगंज मंगलवार वन वाटिका में करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बोटिंग सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। वन विभाग की पहल और हिंडालको कंपनी के सहयोग से तालाब में नई नौकाएं तैयार हैं, वहीं पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। अब स्थानीय लोग और पर्यटक जल्द ही यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच नौका विहार का आनंद ले सकेंगे।