अरवल: अरवल में बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Arwal, Arwal | Jun 24, 2026 बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, परीक्षा संचालन की तैयारियां तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई