छतरपुर नगर: छतरपुर में शर्मनाक तस्वीर: मृत गाय को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल, नगर पालिका पर उठे सवाल।
छतरपुर शहर की चौबे कॉलोनी से एक शर्मनाक वीडियो आज 11 जून दोपहर करीब 2:30 बजे सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत पशुओं के सम्मानजनक निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था होनी।