शिवपुरी नगर: अटारई गांव में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग के साथ मारपीट, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
बुंदेला आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी अटारई थाना इंदार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ गांव के जगदीश आदिवासी ने डंडे से मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे एसपी कार्यालय शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।