शिवपुरी नगर: मनियर में फ्रेश होकर लौट रहे पिता पर बेटे ने लाठियों से हमला किया, पिता गंभीर रूप से घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में रहने वाली ज्योति आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसका ससुर राजकुमार आदिवासी आज शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे फ्रेश होकर आ रहे थे। तभी उसका देवर कालू आदिवासी ने उसके ससुर पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।