शिवपुरी नगर: सेसई सड़क पर खड़े खराब डंपर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत व दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क के पास हाइवे पर एक डंपर खराब हो गया था। जिसे हाइवे पर छोड़कर ड्राइवर चला गया था। तभी डंपर में तेज रफ़्तार बाइक टकरा गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां डॉक्टर ने एक बाइक सवार पर्वत आदिवासी पुत्र मिश्री आदिवासी निवासी ग्राम गौरा को मृत घोसित कर दिया है