बख्तियारपुर: बख्तियारपुर बाजार के न्यू मार्केट में आग लगने की घटना का एसडीपीओ ने जायजा लिया
बख्तियारपुर बाजार स्थित न्यू मार्केट में दो दिन पूर्व हुई भीषण आगलगी की घटना के बाद गुरुवार की शाम करीब 7 बजे एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने “न्यू स्टार खान शू हाउस” सहित प्रभावित चप्पल और कपड़ा दुकानों का निरीक्षण किया तथा पीड़ित दुकानदार से पूरी घटना की जानकारी ली।