मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना अंतर्गत मुरैठ गांव के निकट जयनगर - दरभंगा NH 527 B पर सोमवार कि शाम एक ऑटो व बाइक कि ठोकर में एक युवक कि मौत हो गयी। मृतक युवक कलुआही थाना के मालटोल के बताये गए। घटना के बाद कलुआही व अरेर थाना पुलिस ने पहुंचकर घटना कि जाँच पड़ताल में जुट गयी है।