रायसिंहनगर जाट धर्मशाला में श्री यादे माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार द्वारा तकनीकी सहायता व प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार शाम 5:00 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल रहे। लॉटरी सिस्टम से रायसिंहनगर व अनूपगढ़ के 20-20 कारीगर चयनित हुए जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत निशुल्क विद्युत चालित चाक व मशीनें दी जाएंगी।