फुलवरिया: नीट में मनीष कुमार की शानदार सफलता, हासिल की 582वीं रैंक; गांव में हुआ सम्मान
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर रकवा खाप गांव निवासी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है. मनीष ने इस कठिन परीक्षा में 582वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को पैतृक आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों