बिलारी: आज बिलारी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन, एसडीएम मनी अरोड़ा रही मौजूद
तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मनी अरोड़ा, पुलिस क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार व तहसीलदार कमलेश कुमार ने आए हुए सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा की जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।