बिलारी: BJP के पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने देहात क्षेत्र में संपर्क अभियान के तहत लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
भारतीय जनता पार्टी के संपर्क अभियान के तहत पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने नगर के साथ देहात क्षेत्र के कई इलाकों में संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने संपर्क अभियान के तहत जनता के बीच पहुंचकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।