बिलारी: बिलारी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार
बिलारी पुलिस ने नगर के कर्बला के समीप से रुस्तमपुर गांव निवासी श्याम बाबू को देसी शराब के 30 पव्वों, नगला कमाल गांव के समीप से कुंदरकी क्षेत्र के तेवरखास गांव निवासी देशराज को 16 पव्वों और नगर में गांधी मूर्ति के समीप से कोरियान मोहल्ला निवासी महिपाल को देसी शराब के 18 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।