रावतभाटा: रावतभाटा प्रीमियम लीग में धुरंधर ने 8.5 ओवर में जीत हासिल की, नीरज पाराशर ने खेली 79 रन की तूफानी पारी
विजय सिंह ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि रावतभाटा के राणा पुंजा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में धुरंधर टीम ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री बालाजी इलेवन को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री बालाजी इलेवन ने 10 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में धुरंधर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए केवल 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।