जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार शाम 6:30 बजे आहूत की गई। डीएम ने जनपद के कम सीडी रेश्यो वाले बैंकों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बेहतर रणनीति बनाते हुए इस संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए।