मऊ: मऊ के सिकरों गांव में तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
मऊ के सिकरो गांव में बीते रविवार की शाम 4:30 बजे तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम कल्लू पुत्र राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई।कल्लू पड़ोसी बच्चों के साथ घर से कुछ दूर स्थित तालाब के पास खेल रहा था,तभी वह तालाब मे डूब गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को तालाब से बरामद करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर शव का आज सोमवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।