अमरोहा: बारिश में भीगते हुए फरियादी पहुंचे अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह के दरबार, एसपी ने पीड़ितों की सुनी फरियाद
Amroha, Amroha | Dec 27, 2024 आज शुक्रवार को अमरोहा जिले में बारिश हो रही है। जिले के अलग-अलग स्थान से बारिश में भीगते हुए , पीड़ित एसपी कुंवर अनुपम सिंह के दरबार पहुंचे, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अमरोहा एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने पीड़ितों की फरियाद सुनी, इस दौरान पीडितों ने एसपी को बताया कि थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। और हमें ही धमका कर भगा दिया ।