सिवनी मालवा: बानापुरा मंडी में व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा, नीलामी बंद होने से किसान परेशान
सिवनी मालवा की बानापुरा मंडी में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे जमकर हंगामा हुआ, जब मामूली बात पर व्यापारी आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मूंग और गेहूं की चल रही नीलामी को रोक दिया गया।वही इस तपती धूप और उमस के बीच दूर-दूर से आए किसान अपनी मूंग और गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादकर मंडी पहुंचे थे। लेकिन व्यापारियों के इस आपसी झगड़े और जिद के कारण नीलामी