हनुमना: उचेहरा धरमपुरा: पेड़ काटने पर विवाद, विधवा महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
शाहपुर थाना क्षेत्र के उचेहरा धरमपुरा गांव में जमीन और पेड़ विवाद को लेकर एक विधवा महिला के साथ मारपीट अभद्रता और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।ग्राम उचेहरा धरमपुरा निवासी सरोज यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार चंद्रशेखर पटेल उर्फ चंदू ने जबरन उनके हरे आम के पेड़ को काट लिया।