तिलौथू: तिलौथू में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
तिलौथू में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पयहारी जी की कुटिया के समीप एनएच-119 पर हुई।