बेरमो: बेरमो अनुमंडल में 20 घंटे से बिजली गुल, फुसरो और पिछरी फीडर के लोग परेशान, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी
Bermo, Bokaro | Jun 5, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत फुसरो फीडर और पिछरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पिछले 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली कटौती से आम लोग, छात्र, व्यापारी और मरीज बेहाल हैं। घरों में पानी की समस्या बढ़ गई है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।शुक्रवार समय 11 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुई तकनीकी खराबी के कारण फीडर ट्रिप कर गया था।