बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में पेट्रोल-डीजल महंगा, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ से आमजन और किसानों पर बढ़ा बोझ
बांसवाड़ा जिले में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार से नई दरें लागू हो गई हैं। जिले में पेट्रोल 3.25 रुपए और डीजल 3.02 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।नई दरों के अनुसार अब पेट्रोल 109.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 118.70 रुपए प्रति लीटर हो गई है।