एटा: एटा के सियपुर गांव में थ्रेसर की चपेट में आने से 29 वर्षीय किसान गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर
Etah, Etah | Apr 15, 2026 एटा बागवाला थाना क्षेत्र स्थित सियपुर गांव में गेहूं की कटाई के दौरान एक युवक थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 29 वर्षीय किसान अवनीश पुत्र रोशन लाल को जिला मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है।यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब किसान अवनीश अपने खेत में गेहूं की फसल निकलवा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह थ्रेसर की चपेट में आ गया।