डुंडा: तेज बारिश के कारण खीर गंगा और हंतयारी गाड का जलस्तर बढ़ने से धराली क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है
सोमवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में तेज बारिश ने रेस्क्यू अभियान रुक गया है। तेज बारिश से धराली वहर्षिल क्षेत्र में एक फिर से भय का माहौल बन गया है। तेज बारिश से खीर गंगा और हंतयारी गाड का पानी बढ़ गया है। इस कारण भागीरथी नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान पर बहने लगा है। जिला प्रशासन ने अनाउंसमेंट कराया है।