झांसी: ग्राम अठोंदना निवासी पति ने DM से लगाई न्याय की गुहार, पत्नी के आशिक ने किया धमकी भरा फोन
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोंदना के रहने वाले दिलीप यादव ने DM से लिखित शिकायत में कहा कि उसका विवाह मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर निवासी मुस्कान से हुआ था कुछ समय बाद पत्नी मायके चली गई जब भी ससुराल चलने के लिए कहा गया तो उसने इनकार कर दिया। दिलीप ने कहा कि कुछ समय बाद उसे एक लड़के वीरू का फोन आया जिसने कहा कि मुस्कान मेरी है. उससे दूर रहो।