हेरहंज: भाजपा की पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल का कार्य समिति की बैठक संपन्न
शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्देशानुसार मण्डल कार्यसमिति बालूमाथ पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल कार्य समिति की अलग-अलग बैठक हुई। पूर्वी मंडल समिति की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखलेश भोगता ने जबकि पश्चिमी मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु ने किया। बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।