धोरैया: बंदरचूहा गांव की राखी ने बिहार में पाया सातवां स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना
Dhuraiya, Banka | Mar 29, 2026 धोरैया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहीरो की छात्रा राखी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में बिहार में सातवां स्थान प्राप्त कर प्रखंड तथा जिले का नाम रोशन किया है. रविवार की दोपहर करीब 3 बजे राखी ने बताया कि उसे कुल 484 अंक प्राप्त हुए हैं .धोरैया प्रखंड के बंदरचूहा गांव निवासी रामाशीष मांझी की पुत्री राखी का सपना डॉक्टर बनने का है.