बहराइच: लालबोझा के ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र,न्याय की लगाई गुहार
लालबोझा के ग्रामीण बुधवार दोपहर को दोषियों पर कार्यवाही करने को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र| ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्दोष पर कार्यवाही वन विभाग की टीम द्वारा की गई | वहीं दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई| इसी बात को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जांच कराने व कार्यवाही की मांग की है| काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे