टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां को लेकर शनिवार को दोपहर के लगभग 3 बजे अंचलधिकारी शशि कुमार और थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रमुख छठ घाटों, तालाबों और जलाशयों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पंचायतों के मुखिया वार्ड सदस्यों, स्वच्छता कर्मियों को कई निर्देश दिए.