चकिया: सोनहुल CRPF शौर्य दिवस: GC चंदौली में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
CRPF शौर्य दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर 02 बजे को GC सोनहुल चकिया मेंसेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिवस वर्ष 1965 में कच्छ के रण स्थित सरदार पोस्ट पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें CRPF के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के बड़े हमले को नाकाम कर दिया था।