रामपुर बघेलान: कलेक्टर ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नयागांव कोठी और बाबूपुर के औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोठी स्थित एमएसएमई के औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण तथा बाबूपुर कनियारी में एमपीआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच मार्ग की समस्या का मौके पर निरीक्षण कर निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए