गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला जज ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।