आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मिर्ज़ापुर से वाराणसी तक चली पदयात्रा का समापन हुआ
Sadar, Varanasi | Jan 22, 2026 आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मिर्ज़ापुर से वाराणसी तक चली पदयात्रा का समापन बुधवार को सारनाथ में हुआ। इस दौरान संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों—शिक्षा, रोज़गार, सामाजिक न्याय और महंगाई—से ध्यान भटकाने के लिए समाज को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांट रही है।