लोहरदगा: उदरंगी पंचायत में मुखिया ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
उदरंगी पंचायत में मनरेगा से संचालित योजना का मुखिया परमेश्वर महली ने मंगलवार को निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने उदरंगी में पूर्ण हो चुके देवचन उरांव के गाय शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उदरंगी पंचायत के अंबेरा, उदरंगी, बैमारी में मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप, बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का निरीक्षण कर लाभुकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।