बहराइच: रहवा विशुनपुर निवासी युवक हुआ हादसे का शिकार गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल चिकित्सक ने भर्ती कर शुरू किया उपचार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित रहवा विशुनपुर निवासी दायम ने बुधवार को बताया कि वह घर का सामान लेने के लिए पैदल ही बाज़ार गए हुए थे तभी अचानक रहवा गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल अवस्था मे उन्हे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सको ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।