दीपावली त्यौहार के चलते जहां लोग तैयारी में लगे हुए हैं। तो वहीं वीर सावरकर वार्ड स्थित विद्यायतन किड्स स्कूल में अनोखे तरीके से दीपावली का त्यौहार मनाया गया। स्कूल में शुक्रवार करीब 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के मासूम बच्चों के द्वारा रामायण के प्रमुख दृश्यों का चित्रांकन किया गया।