मुरैना: रसिलपुर गांव में वृद्ध महिला का मिला शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप
Morena, Morena | Dec 21, 2024 माता बसैया थाना क्षेत्र के रसिलपुर गांव में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को लाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।