हुज़ूर: विदिशा जिले के सिरोंज में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए
BCM को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
Huzur, Bhopal | Feb 22, 2024 भोपाल लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को विदिशा जिले के सिरोंज में BCM को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय की BCM संध्या जैन 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं। उनके खिलाफ झुकरहोज गांव की आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने 14 फरवरी को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त से शिकायत की थी।