चैनपुर: चैनपुर एसडीओ की अपील, लैम्प्स में धान बेचें किसान, मिलेगा ₹24.50 प्रति किलो का मूल्य
Chainpur, Gumla | Dec 12, 2025 चैनपुर अनुमंडल के स्थानीय बाजारों में निजी खरीदारों (ढार संचालक) द्वारा किसानों से कम कीमत पर धान खरीदने के मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पूर्णिमा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने महत्वपूर्ण अपील की है।अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों को सूचित किया है कि सरकार द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र लैंपस 15 तारीख से खुल जाएगा।