भिवानी: दादरी रोड पर गांव हालुवास के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की हुई मौत व साले की हालत नाजुक
गांव हालुवास के नजदीक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।