भिवानी: नगर परिषद वाईस चेयरमैन सतेंद्र मोर बने कांग्रेस पॉलीटिक्ल अफेयर्स कमेटी के सदस्य
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस हाईकमान की तरफ से हरियाणा में गठित की गई कमेटियों का विस्तार करते हुए पॉलीटिक्ल अफेयर्स कमेटी के सदस्य नियुक्त किए है। इसमें भिवानी से नगर परिषद के वाईस चेयरमैन एवं रणदीप सुरजेवाला के नजदीकी माने जाने वाले सतेंद्र मोर को भी नियुक्ति मिली है।