उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर नेवादा गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, कार सवार 4 दोस्तों की हुई मौत, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
Unnao, Unnao | Jun 13, 2026 उन्नाव जनपद के थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत नेवादा गांव के पास किलोमीटर संख्या 387 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार टाटा पंच कार जाकर टकरा गई जिसमें कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई, वहीं देर रात उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में चारों मृतक दोस्तों का पोस्टमार्टम हुआ है परिजन प्रयागराज मृतकों के शव को लेकर चले गए हैं